BREAKING NEWS
KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 1:44 pm
NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ का पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व 29 से, व्यापाक तैयारियां जोरों पर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा पंच दिवसीय भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ आगामी 29 अक्टूबर धन त्रयोदशी से किया जाएगा जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वेदपीठ के आचार्याे एवं पदाधिकारियों ने बताया कि धनतेरस के पावन अवसर पर त्रि पुष्कर योग में धनतेरस के पावन अवसर पर शुभ महूर्त में सम्भवतः पूरे प्रदेश में एवं वेदपीठ की स्थापना से लेकर अब तक प्रथम बार नवीन वैदिक प्रयोग के रूप में कुबेर पोटली वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ पूजित एवं सिद्ध कर स्थापित जाएगी। जिसका वितरण दीपावली के दिन किया जाएगा।

भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना के साथ ही कल्याण भक्तों को पंजीयन अनुसार कुबेर पोटली का वितरण किया जाएगा। जिसमें एकादश प्रकार के भगवान कुबेर को प्रिय पदार्थ सिद्ध करके भक्तों को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर वेदपीठ से जुड़े वैध गोविंद सहाय के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार किए गए रोग निरोधक काढ़ा वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार कल्याण लोक में नवीन नक्षत्र वाटिका कल्याण ब्राह्मण आरण्यम में सुदर्शन के 11 पौधे रोपित किए जाएंगे। संध्या वेला में वेदपीठ परिसर में ही धन के देवता भगवान कुबेर की वैदिक विधान के साथ-पूजा अर्चना की जाएगी। वेदपीठ एवं वैदिक विश्विद्यालय के आचार्यों एवं ज्योतिषाचार्य डॉ ललित कुमार शर्मा के अनुसार 31 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन संध्या वेला में ठाकुर जी के रथ सहित नगर वासियो के दो पहिया एवं चौपहिया सहित सभी वाहनों का वैभव पूजन किया जाएगा। जिसके लिए समस्त कल्याण भक्तों से आग्रह किया गया हैं कि वे निर्धारित समय पर अपने वाहनों को वेदपीठ परिसर में लेकर पहुंचे, ताकि वैभव पूजन का भव्य आयोजन किया जा सकें। इस वर्ष देश भर में दीपावली पर्व को लेकर तिथियों में भले ही संशय चल रहा हो, लेकिन वेदपीठ की ओर से दीपावली पर्व 1 नवंबर यानि कार्तिक कृष्णा अमावस्या को मनाया जाएगा। इस दिन वेदपीठ परिसर में महालक्ष्मी पूजन शुभ महूर्त में करने के साथ ही नगर के व्यवसाहिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान के यहां वेदपीठ के आचार्यों एवं बटुकों द्वारा महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। जिसके लिए आग्रह किया गया हैं कि समय पर आकर महालक्ष्मी पूजन के लिए पंजीयन कराए। इस दिन अभिमंत्रित कुबेर पौटली पंजीकृत श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE