BREAKING NEWS
KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 1:46 pm
NEWS : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, पंजीयन में केवल चार दिन शेष, 31 अक्टूबर तक पंजीयन करने पर 1 नवंबर से मिलने लगेगा योजना का लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ प्रदेश के शहरों से लेकर गांव तक हर जरूरतमंद को मिल रहा है । आयुष्मान योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपये तक का इलाज योजना में अधिकृत निजी अस्पतालों एवं राजकीय चिकित्सालय में निशुल्क मिल पा रहा है। 
     
जिले में कुल 4.78 लाख जनाधार परिवार है, जिनमें से 3.55 लाख परिवार योजना में पजीकृत है। सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता ने समस्त वंचित परिवारो से अपील की है कि योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु 31 अक्टूबर 2024 तक पंजीकरण करवाने पर 1 नवंबर 2024 से योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिले में योजना के अंतर्गत कुल 34 अस्पताल अधिकृत है, जिसमें 27 राजकीय चिकित्सालय एवम् 6 निजी चिकित्सालय शामिल है । योजना में जिले में अब तक 02 लाख से अधिक मरीजों को लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत का निशुल्क इलाज प्राप्त कर चुके है।

850 रूपये प्रति वर्ष का प्रीमियम देकर करवा सकेंगे पॉलिसी-
आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक डॉ मुनेश कुमार बैरवा ने बताया की योजना के अंतर्गत प्रदेश में योजनान्तर्गत अधिकृत 1600 से अधिक अस्पतालों में प्रत्येक को अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा के साथ साथ 10 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा भी कवर है। योजनान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु व सीमांत कृषको, संविदा कर्मियों व कोविड-19 के दौरान अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों का पूरा बीमा प्रीमयम राज्य सरकार दे रही है। इनके अतिरिक्त शेष अन्य परिवार योजना मे 850 रूपये प्रति वर्ष का प्रीमियम देकर योजना से जुड़ सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE