BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2024, 11:52 am
NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर मनाया दीपावली पर्व, उपस्थितों ने एक-दूसरे को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दीपोत्सव पर्व पर भाई बहनों को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि दीपावली का पर हम सबके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले हम सभी घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं उसके पश्चात दीपावली मनाते हैं दिया जलाते हैं घर को रोशन करते हैं। 

उन्होंने कहा कि हम सभी अपने भीतर से जो भी व्यर्थ नेगेटिव का जो कचरा भरा हुआ है उसे अपने अंदर से निकाले और अपने अंदर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करें। क्योंकि बिना सफाई के हमारा दिया जल नहीं सकता। हम सभी दीपावली पर दिया जलाते हैं तो सभी संकल्प करें कि हम दिए के साथ अपने घर में रिश्तो में परिवार में सुख और शांति का दिया अवश्य जगाएं। दिया हमेशा जलता रहता है और प्रकाशित करता रहता है, इसी तरह हम भी अपने परिवार में सदा सुख और समृद्धि का दिया अवश्य जगाए तभी हमारा जीवन सुख शांति और खुशियों से संपन्न रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश तोषनीवाल एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपना अनुभव शेयर किया कि राजयोग के द्वारा उन्होंने जीवन में बहुत श्रेष्ठ अनुभव किया और कहा की मुझे यहां आकर बहुत पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है मन शांत रहता है। इसके पश्चात सभी ने दिया जलाया और संकल्प लिया कि हम सभी के प्रति शुभ संकल्पों का दिया शुभकामनाओं का दिया अवश्य जलाएंगे। इसके पश्चात परमात्मा शिव को भोग लगाया गया और सभी का मुख मीठा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE