झालावाड़। जिले के भवानीमंडी के समीप भैंसौदा मंडी के ज्ञान विहार पब्लिक स्कूल के पास गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि पश्चात पटाखों से ट्रैक्टर के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसमें 2 से 3 कारें जलकर राख हो गई वहीं एक ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर 3-4 दर्जन ट्रैक्टर भी मौजूद थे. आसपास घना आबादी क्षेत्र होने के चलते बड़ी जनहानि हो सकती थी। सूचना मिलते ही मौके पर भैंसोदा मंडी नगर परिषद की दमकल, भवानी मंडी नगर पालिका दमकल व राजस्थान टेक्सटाइल मिल की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भैंसोदा मंडी पुलिस प्रशासन, थानाधिकारी सुनील जाटव, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, भवानी मंडी व्यापार महासंघ पूर्व अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व लोग मौके पर पहुंचे। वही गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।