चीताखेड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर चीताखेड़ा में मुख्य सड़क मार्ग पर इर्द-गिर्द लगने वाली दुकानों के लिए आवागमन में असुविधा उत्पन्न न हो इस हेतु एसडीएम डॉ ममता खेड़े के आदेशानुसार तहसीलदार नवीन गर्ग के मार्गदर्शन में पटवारी नरेन्द्र योगी, पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी पुलिस एवं पंचायत द्वारा लक्ष्मण रेखा खींची गई थी। लेकिन दुकानदारों द्वारा किसी ने भी आदेश का पालन नहीं किया और दुकानदारों द्वारा एसडीएम डॉ ममता खेड़े के आदेश को पांव की पायजेब बनाकर चुनौती दी है। लेकिन मौके पर न तो कोई तहसीलदार न कोई पटवारी और ना ही पुलिस जहां तक की पंचायत का कोई भी नुमाइंदा देखने तक नहीं आया। दिनभर वाहन चालकों को एवं पैदल गुजरने वाले राजगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब देखना है कि अधिकारी क्या करते हैं कार्यवाही।