मनासा। नगर के बीएसएनएल टॉवर के समीप शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि में अज्ञात कारणों के चलते एक ऑनलाइन की दुकान में आग लग गई, जिस से दुकान में रखा लैपटॉप प्रिंटर फोटोकॉपी मशीन सहित अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मनासा की नूरी कालोनी निवासी मोईन पिता मोहम्मद मंसूरी ने मनासा थाने पर आवेदन दिया जिसमें बताया कि बीती शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात 3 बजे सूचना मिली के दुकान में भीषण आग लग गई और सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर नगर परिषद फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। दुकान में रखे 2 लैपटॉप, दो फोटो कॉपी प्रिंटर, एक कलर प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, कुर्सी टेबल सहित अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। आगजनी की घटना में करीब डेढ़ लाख के करीब नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।