भवानी मंडी। ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन कृषि उपज मंडी भवानीमंडी ने दीपावली के अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया, इसमें कृषि मंडी के सभी व्यापारियों ने एकत्र होकर आपस में एक दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि शनिवार प्रातः 10 बजे गणेश मंदिर में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम को डॉ जेके अरोड़ा, पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा, संरक्षक कालूलाल सालेचा, मांगीलाल गुप्ता, व्यापार महासंघ संरक्षक प्रितपाल सिंह, अध्यक्ष गिरीश सोमानी, खाद्य व्यापार संघ जिलाध्यक्ष राजेश नाहर, राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष केके राठी, मनोहर पोरवाल, दामोदर कचोलिया, विनय आस्तोलिया, चेतराज गहलोत, परमजीत सिंह, गोविंद बिरला, पुरुषोत्तम पालीवाल आदि ने संबोधित किया, आभार अध्यक्ष सुदीप सालेचा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन दलाल कमलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान अंकित जैन को एसोसियेशन का सचिव एवं राजेश जैन करावन को एसोसियेशन का कोषाध्यक्ष चुने जाने पर तथा परमजीत सिंह को राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार महासंघ की केंद्रीय कार्यपाली में संभागीय संगठन मंत्री चुने जाने पर मंचासीन अतिथियों के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया, दीपिका कचोलिया के द्वारा राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में पांचवी रैंक प्राप्त करने पर एसोसिएशन के द्वारा दीपिका का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश बोहरा ने व्यापारिक हितों की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, वंही संरक्षक कालूलाल सालेचा ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए सभी से संगठनात्मक एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी, डॉ अरोड़ा ने शुभकामनायें देते हुए कहा की कृषि मंडी भवानीमंडी क्षेत्र की आर्थिक संपन्नता का आधार है।
स्नेह मिलन के इस आयोजन में गोविंद गुप्ता, राधेश्याम आगरिया, नरेंद्र सोनी, विजय पोरवाल, नवीन पांडे, संतोष मामा, राजेश नागर, अंकुश गुप्ता, अमित जैन, दिनेश गुप्ता, गोविंद विशिष्ट, अनिल गुप्ता, किशन अग्रवाल, ओम शर्मा, दयाराम गुप्ता, मनीष बंसल, प्रमोद नागोरी, श्याम सुंदर गुप्ता, हरिनारायण मित्तल, विपिन गुप्ता, प्रहलाद नागर, पुरुषोत्तम गुप्ता, अर्पित पाटनी, मनीष गुप्ता, श्रीराम शर्मा, कल्याण गुप्ता, मनीष सालेचा, रामनारायण नागर, बलवंत सिंह, सुरेश धाकड़, रामगोपाल दलाल, मुकेश राठी, संजय गोयल, आंनद काला आदि बड़ी संख्या में कृषी व्यापारी, दलाल एवं ट्रांसपोर्टर एवं मुनीम सदस्यगण उपस्थित थे, कार्यक्रम का समापन सल्पाहार के साथ हुआ।