BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 2:07 pm
KHABAR : दिवाली के बाद महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, रविवार को दोपहर तक पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु, व्यवस्थाएं बनाने खुद जुटे मंदिर प्रशासक, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। दीपावली पर्व सम्पन्न होने के बाद अब उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर मंदिर समिति के प्रशासक ने दर्शन व्यवस्था संभाली। दर्शन का सिलसिला रात 11 बजे पट बंद होने तक चलेगा। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार आगामी एक हफ्ते तक इसी तरह से भीड़ बनी रहेगी।,


दीपावली पर्व के बाद गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचते हैं। इस बार दीपावली के अवकाश के साथ ही शनिवार-रविवार होने से बाहर से आने वाले दर्शनार्थी शनिवार को उज्जैन पहुंचे। सुबह से मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। बाहर से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु अपने वाहनों से शहर आए हैं। इसके चलते मंदिर की आसपास की सभी पार्किंग फुल है।


बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही से रविवार को इंदौर रोड, जयसिंहपुरा, महाकाल घाटी, हरिफाटक ओवरब्रिज की चारों भुजाओं पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। रविवार सुबह से ही मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ स्वंय व्यवस्थाओं को जुटाने में लगे रहे। आम श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन कराने के लिए अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते नजर आए।देशभर से आने वाले भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के बाद श्री महाकाल लोक देखने पहुंचते है। रात के समय महाकाल लोक में विद्युत रोशनी के बाद अद्भुत नजारा दिखाई देता है। भक्त भगवान शिव के अद्भुत रूपों के दर्शन कर अभिभूत होते है। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के साथ ही व्यवस्थाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE