चित्तौड़गढ़। निराशावादी में उत्साह उमंग खुशियों और प्रसन्नता के दीप जलाने से बढ़कर और कोई धर्म नहीं हो सकता। उक्त विचार श्री दिवाकर कमल गौ सेवा संस्थान की अध्यक्ष ने निराश्रित भगवती बाल ग्रह में बच्चों के साथ दिवाली मनाते हुए कहा कि सुख देंगे तो सुख मिलेगा संकल्प से भी किसी जीव को सताने का भाव नहीं रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आतिशबाजी से पैसे की बर्बादी पर्यावरण प्रदूषण होना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ जीवो के प्राण संकट में डालना इससे बड़ा पाप और कुछ नहीं हो सकता। दिवाकर कमल गौ सेवा संस्थान की वरिष्ठ सम्मानित उमराव देवी मारू रीना बाफना मंजू नाहटा अंजना गोखरू पिंकी श्रीमाल प्रवीण कुमार ने बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई फल और नमकीन खिलाकर हर्षाेल्लासपूर्वक सब के साथ दीवाली मनाई। बच्चों ने देशभक्ति से स्रोत भारतीय संस्कृति के संवाहक गीत भजन प्रस्तुत किया। जिमनास्टिक की सुंदर प्रस्तुति दी, बाल गृह में सेवा करने वाले बहनों का अभिनंदन किया गया। भगवती बाल निराश्रित संस्थान की प्रमुख भगवती देवी शर्मा जो कि राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित है, उन्होंने संस्थान में आने वाली सभी पदाधिकारी बहनों का आभार व्यक्त किया। संस्था के कार्यकर्ता बाल गोपाल शर्मा वैभव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया ।मंजू नाहटा सहित सभी बहनों ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता चीपड ने कहा कि मंच के सभी कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में दीपावली पर्व प्रदूषण हटाओ विश्व बचाओ के रूप में 18 राज्य में बना रहे हैं।