BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<     KHABAR : मंदिरों और हैंडपंप के आसपास गूंजा.. <<     BIG UPDATE: अफीम नीति पर किसान नेता बद्रीलाल जाट का.. <<     KHABAR : पारिवारिक विवाद से परेशान नवविवाहित युवक.. <<     KHABAR : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर यादव.. <<     BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 6:13 pm
BIG NEWS : नीमच की हुडको कॉलोनी की सड़कें खोद भूल गये जनप्रतिनिधि, उड़ रही धूल, गढ्डों भरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर निकल रहे वाहन चालक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कसा तंज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हुडको कॉलोनी एवं विकास नगर की सड़के चौड़ी करने के लिये दोनों लाइनो के घरों के मुख्य द्वार से लगी साईड खोद दी गई ।एक लाइन की सड़क तो दिवाली पूर्व नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा खोद दी गयी थी ,पिछले पंद्रह दिन पूर्व एलआईसी चौराहे से क़ब्रिस्तान तक,गोमाबाई अस्पताल के साइड से विकास नगर जैन मंदिर तक एवं पुराना एलआईसी चौराहे के अंदर की सड़क को खोद कर जनप्रतिनिधि,ठेकेदार भूल गये।

नीमच शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा कि इन सड़को के किनारे रहने वाले दुकानदार, नागरिक खुदाई के बाद भराव कर उसे पूरा निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा न करने से परेशान हो रहे है ।खुदाई के बाद जगह-जगह गिट्टी बिखरी हुई है इस कारण रोड से निकलने वाली चार पहिया वाहन से गिट्टी उछल कर मकान के अंदर तक पहुँच रही है,साथ ही इन सभी सड़कों पर यातायात से दिन पर धूल उड़ती रहती है इससे बचने के लिए घरों के बाहर रहवासियो को बार-बार पानी का छिड़काव करना पड़ता है,इस लापरवाही के कारण हज़ारो लीटर अमूल्य पानी प्रतिदिन व्यर्थ में बह रहा है,धूल उड़ने से श्वास संबंधी बीमारी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी सामना यहाँ के निवासियों को करना पड़ रहा है।

मुकेश कालरा ने कहाँ की घरों के सामने गड्डे होने से घरों के अंदर रखे जाने वाले सायकल,दो पहिया वाहन भी बाहर खड़े रखना मजबूरी हो गई,इन वाहनो के चोरी होने का भी डर रहवासियो में व्याप्त है। मुकेश कालरा ने उपरोक्त सड़को का पूरा निर्माण तुरंत करने की माँग की ।साथ ही चेतावनी देकर कहा कि शीघ्र निर्माण न होने पर रहवासियो के साथ नगरपालिका का घेराव किया जायेगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE