मनासा। बीती सोमवार की शाम मनासा-रामपुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति भरत पिता बग़दीराम मेघवाल उम्र 40 वर्ष निवासी कड़ी बुजुर्ग को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदृशियों ने बताया कि किसी दिलीप बिल्डकॉन कम्पनी के डंपर ने उसे रौंदा है। वहीं मंगलवार सुबह 10 बजे करीब मनासा शासकीय अस्पताल में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद परिजन सहित ग्रामीण शव को लेकर कुकडेश्वर थाने के सामने पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की के मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। घंटों लगे चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस व प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और और परिजनों को समझाइश दी और उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया उसके बाद चक्काजाम खोला गया।