मनासा। रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बुझ से रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। प्राप्त सूचना अनुसार ग्राम बुझ निवासी मनीष कछावा ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी रेखा की हत्या कर खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले मनीष ने एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर हत्या का विषय पत्नी का अवैध संबंध किसी सुरेश निवासी पांगा चौकी से होना बताया। सूचना प्राप्त पर स्थानीय रामपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। फिलहाल दोनों के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल रामपुरा लाया गया। जहां जांच जारी हैं। वहीं मामले में एसडीओपी विमलेश उईके ने बताया कि पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है। जांच की जा रही है।