BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 4:50 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और नीमच जिले के तस्कर, जब लगाया कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान एक ओमनी कार से 50 किलो 420 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर कार की पायलेटिंग करते हुए मोटर साईकिल चालक मध्यप्रदेश के तीन व ब्यावर जिले का एक सहित चार को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पुलिस निरीक्षक के सुपर विजन में उप निरीक्षक गोकुल लाल डांगी व हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. रणजीत, रामकेश, अमित, विजय सिंह, हेमन्त कुमार व सरियाराम द्वारा जलिया चौक पोस्ट सरहद जलिया नाकाबन्दी की गई। इसी दौराने एक मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना पर सवार दो व्यक्तियों को रोका इसी समय पीछे से एक ओमनी कार में सवार दो व्यक्ति आये, जिन्हें भी पुलिस ने रुकवाकर कार को चौक किया तो कार के अंदर पीछे दोनो सीटो के बीच मे दो काले रंग प्लास्टिक के कट्टो मे कुल 50 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा पीसा हुआ मिला।

उक्त अवैध डोडाचूरा, कार व मोटर साईकिल को जब्त कर कार में सवार दोनों आरोपियों मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाने के मालेडा निवासी 25 वर्षीय गोविन्द पुत्र सीताराम रेगर व ब्यावर जिले के जैतारण थाने के देवरिया निवासी 35 वर्षीय रमेश चन्द पुत्र बाबुलाल बावरी एवं पायलेटिंग कर रही मोटर साईकिल सवार दोनों आरोपियों मध्यप्रदेश के नीमच जिले के  कीरपुरिया थाना मनासा निवासी 29 वर्षीय कारूलाल पुत्र रूपाजी बन्जारा व 25 वर्षीय पिन्टु पुत्र बलराम बन्जारा को गिरफ्तार कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE