चित्तौडगढ़। ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मधुबन पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 26 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर विविध आयोजन किए जाएंगे।
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर कुम्हार की बावड़ी मधुबन सेती के समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई भजन गायक अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को मंदिर परिसर में विविध आयोजन होंगे।