BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 10:49 am
BIG NEWS : राजस्थान की निकुम्भ थाना पुलिस की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मालनखेड़ी के समीप बस का इंतजार कर रहे थे आरोपी, तभी खाकी को मिली पुख्ता सूचना, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, 18 किलो माल के साथ धराए नीरज और दीपक, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की निकुम्भ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया हैं।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के लिए एएसपी सरिता सिंह डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी निकुम्भ रामसिंह उ.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई बलवन्तसिंह, कानि. सूर्यपालसिंह, लालसिंह, कमलेश, सन्दीप व नगजीराम द्वारा गश्त के दौरान निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर मालनखेडी के समीप बस के इन्तजार में खडे आरोपी एमपी के जगेपुर मीणा थाना नीमच सिटी निवासी 20 वर्षीय नीरज पुत्र बबलु मीणा के कब्जे से एक ट्रॉली बैग के अन्दर 12 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया । इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर रोड के साइड में खड़े आरोपी एमपी के जगेपुर मीणा थाना नीमच सिटी निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र तेजमल मीणा के कब्जे से एक बैग के अन्दर 06 किलो 540 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया, उक्त डोडा चूरा नीमच की तरफ से उदयपुर सप्लायर को देने के लिए ले जा रहा था जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिनको टीम द्वारा घेरा देकर रोकर तलाशी ली गई।


दोनो कार्यवाहीयो में कुल 18 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला जिस पर आरोपी नीरज मीणा व दीपक मीणा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जब्तशुदा अवैध अफीम डोडाचूरा के सम्बन्ध में आरोपियों से पुछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE