BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2025, 5:38 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ एवं जिला विशेष शाखा की संयुक्त कार्यवाही, 30 ग्राम एमडीए (मौली पाउडर) एवं एक रॉयल इनफिल्ड मोटर साईकिल जप्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस तथा जिला विशेष शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल  तथा 30 ग्राम एम.डी.ए. (मौली पाउडर) को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक से सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों एवं वांछित अपराधियो की धरपकड़ अभियान के दौरा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह एवं  वृताधिकारी  चितौड़गढ़  विनय चौधरी  के निर्देशानुसार भवानी सिंह  थानाधिकारी  के निर्देशन में एसआई देवेन्द्र कुमार मय जाप्ता द्वारा दिनांक 18 मार्च 2025 को दौराने संध्याकालीन गस्त किला रोड़ अनोखा हनुमान मन्दिर वाली गली चित्तौड़गढ़ पहुँचे कि एक व्यक्ति सामने से एक रॉयल इन्फिल्ड (बुलेट) मोटर साईकिल  लेकर नजर आया जो पुलिस जाप्ता को बावर्दी देखकर अपनी मोटर साईकिल को पुनः मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेरा देकर पकडा एवं नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोनू खान पिता अब्दुल कादर खान पठान मुसलमान उम्र 25 वर्ष निवासी मेन रोड़ मस्जिद के पास चन्देरिया पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़  होना बताया। आरोपी  की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके द्वारा पहनी हुई जीन्स की पेन्ट की जेब में रखी हुई पॉलिथीन की थैली में 30 ग्राम एम.डी.ए. (मौली पाउडर) मिलने पर उक्त मोनू खान के कब्जे में मिले 30 ग्राम एम.डी.ए. (मौली पाउडर) एवं उक्त एम.डी.ए. (मौली पाउडर) के परिवहन में प्रयुक्त रॉयल इनफिल्ड (बुलेट) मोटर साईकिल नम्बर आर.जे.  को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  जप्त शुदा अवैध एम.डी.ए. (मौली पाउडर) के संबंध में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम-
कोतवाली चित्तौड़गढ़- एसआई देवेन्द्र कुमार ,कानि हरफूल,राजेश कुमार, प्रहलाद कुमार, गजानन्द, चालक राधेश्याम 
जिला विशेष शाखा-
हैडकानि मुस्ताक , प्रमोद कुमार ,कानि मुनेन्द्र

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE