BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 3:14 pm
KHABAR : उज्जैन संभाग स्तरीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता सम्पन्न, नीमच ने जीते 13 स्वर्ण पदक, बना उज्जैन संभागीय चैम्पियन, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 69वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय वूशू मार्शल आर्ट (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग, बालक/बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन 4 सितम्बर 2025 को वात्सल्य भवन, नीमच में किया गया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं नीमच जिलों की चयनित टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्गों में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक प्राचार्य ओपी बंसल (शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच), जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय एवं मुख्य निर्णायक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। नीमच जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण पदक जीते और अव्वल रहते हुए उज्जैन संभागीय चैम्पियन का खिताब बरकरार रखा।

नीमच के विजेता खिलाड़ी
- मयंक वर्मा (17 वर्ष, 45 किग्रा, शा. उत्कृष्ट विद्यालय नीमच)
- काव्य जाटव (17 वर्ष, 60 किग्रा, स्वामी विवेकानंद स्कूल, जीरन)
- अब्बास (17 वर्ष, 65 किग्रा, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच)
- आजाद वर्मा (19 वर्ष, 65 किग्रा, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच)
- नकुल खताबिया (19 वर्ष, 70 किग्रा, डेमोक्रेटिक स्कूल, नीमच)
- कु. अश्विनी कैथवास (17 वर्ष, 48 किग्रा, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच)
- कु. मिनाक्षी (17 वर्ष, 52 किग्रा, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच)
- कु. गुनगुन यादव (17 वर्ष, 60 किग्रा, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच)
- कु. कुलसुम (17 वर्ष, 70 किग्रा, क्रिएटिव माइंड स्कूल नीमच)
- कु. काजल सालवी (19 वर्ष, 45 किग्रा, शा. उत्कृष्ट विद्यालय नीमच)
- कु. वंशिका नागलोथ (19 वर्ष, 48 किग्रा, माउंट जोन स्कूल नीमच)
- कु. अल्फिया (19 वर्ष, 52 किग्रा, शा. उत्कृष्ट विद्यालय नीमच)
- कु. रैबैका (19 वर्ष, 70 किग्रा, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच)

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका भरत सिंह कुमावत (व्यायाम शिक्षक, शा.बा.उ.मा.वि. क्र.02 नीमच) ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक रहे तृषिता सोलंकी, भावना सोलंकी, दीपक कुमावत, कमलेश नागदा, दक्ष मांगरिया, अश्विनी सिंह, खुबी देपन और ईशा रावल। अब ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी 69वीं राज्य स्तरीय शालेय वूशू प्रतियोगिता (2 से 6 अक्टूबर 2025, ग्वालियर) में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE