नीमच। मध्यप्रदेश फुटबॉल हब द्वारा सीनियर नेशनल महिला चैम्पियनशिप के लिए रायसेन जिले में 10 दिवसीय कोचिंग कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में बजिला फुटबॉल संघ से पंजीकृत ईगल महिला टीम की खिलाड़ी निकिता धाकड़ का चयन राज्य की 20 सदस्यीय सीनियर महिला टीम में किया गया है। निकिता धाकड़ अब भावनगर (गुजरात) में आयोजित होने वाली नेशनल महिला सीनियर चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
म.प्र. टीम के चयनकर्ता एवं जिला फुटबॉल संघ नीमच के सचिव प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहली बार है जब महिला टीम ने अंतर-जिला स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। डीएसए नीमच के सभी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने निकिता धाकड़ को बधाई प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।