चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार विधिक चेतना अभियान 2025 के तहत उड़ान 2.0 के माध्यम से विशेष रूप से सक्षम बच्चों एवं समाज में उनके प्रति विधिक जागृति फैलाने हेतु खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन 10.09.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के द्वारा शुभारंभ प्रातः 09ः30 बजे श्री सांवलिया जी बहुउद्देश्यीय विकलांग सेवा संस्थान में किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में भी जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से प्रत्येक सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत विशेष योग्यजनों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 08 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु या मानसिक मंदिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के विशेष योग्यजन भाग ले सकते हैं।
इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत समूह प्रतियोगिता में कबड्डी तथा एकल प्रतियोगिता में लंबी कूद, शॉटपुट, बेडमिन्टन, कैरम, चैस, टेबल टेनिस एवं पेटिंग/चित्रकला को शामिल किया गया है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत विशेष योग्यजन जो इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक हैं वे राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (नोडल अधिकारी), ओमप्रकाश जोशी संस्था प्रधान श्री सांवलिया जी बहुउद्देश्यीय विकलांग सेवा संस्थान मो.नं. 9828536817 और रामगोपाल ओझा संस्था प्रधान भगवती सेवा संस्थान मो. नं. 9460476303 से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।