झाबुआ। झाबुआ के राजवाड़ा स्थित पैलेस गार्डन में 14 सितम्बर 2025 को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग सिटी लीग में रतलाम जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रतलाम की 20 महिला खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता विशेष रूप से लड़कियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश ने किया। आयोजन को खेलो इंडिया योजना के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन की मान्यता प्राप्त थी।
प्रतियोगिता की झलक-
इस किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुल 7 इवेंट आयोजित हुए, जिनमें 4 तातमी और 3 रिंग इवेंट शामिल रहे। इसमें पंच, किक के साथ पारंपरिक खेल जैसे तलवार, लाठी और नानचाकू का भी समावेश रहा।
पदक विजेता खिलाड़ी-
स्वर्ण पदक विजेता- पायल योगी, पिंकी रोहिदास, पलक योगी, आरती सोलंकी, प्रतिज्ञा कुंवर, आकांक्षा यादव, परी दुलगज, खुशी, प्रियंका सोलनकर, डॉली, प्रतिज्ञा सोलंकर और शिवानी चौधरी।
रजत पदक विजेता- वर्षा काहार, राजश्री राठौर और शिवानी चौहान।
कांस्य पदक विजेता- आराधना विश्वकर्मा, हर्षिता परिहार और तुलसी मालवीय।
कोच और निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता में कोच की भूमिका पायल योगी ने निभाई। निर्णायक के रूप में जितेंद्र राठौड़, आकांक्षा यादव, आरती सोलंकी, पिंकी रोहिदास और प्रतिज्ञा कुंवर ने जिम्मेदारी संभाली।
शुभकामनाएँ
एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विनोद सोनडावल और महासचिव आशुतोष दादीच ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।