BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 4:43 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी पर वायडी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स व डोडाचूरा के साथ धराया तोहिद अली, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वायडी नगर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिंह बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है।

पुलिस ने हाकी ग्राउंड के पास कलेक्टर रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तोहिद अली पिता शौकत अली (उम्र 23 वर्ष), निवासी चोमेला, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान) बताया। तलाशी में उसके कब्जे से  10 किलो डोडाचूरा (कीमत 20,000), 80 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 4,00,000), बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 90,000) बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसने अपने साथी पुरसिंह निवासी गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान) से लाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त और लगातार अभियान जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE