नीमच। 69वीं जिला स्तरीय शालेय मॉडर्न पेंटाथलॉन (बायथले) प्रतियोगिता अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स वर्ग में 15 सितम्बर को नपा स्विमिंग पूल पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय क्लब के सभी खिलाड़ी सम्भागीय स्तर के लिए चयनित हुए।
बॉयज वर्ग में आरव शर्मा, पृथ्वीराज हरोड़, हेमन्त माली और आरुष गोदावत ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गर्ल्स वर्ग में कनकश्री धारवाल, रिद्धि राठौड़, अस्मि कटारिया और स्तुति अग्रवाल ने दमखम दिखाकर चयन हासिल किया।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि बायथले में 1600 मीटर रनिंग, 200 मीटर स्विमिंग और पुनः 1600 मीटर रनिंग एक साथ करना होता है। यह खेल खिलाड़ियों की मदकनतंदबम और साहस की परीक्षा लेता है।
इन खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोचेस आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर और रोहित अहीर की मेहनत एक दिन नीमच को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।
प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी सावित्री मालवीय, संयोजक स्कूल प्राचार्य किशोर सिंह जैन, पीटीआई मानसिंह गहलोत, राजेश शर्मा, भारत सिंह परिहार, प्रथुपाल पंवार, रेखा कुमावत, जिला पेंटाथलॉन व स्विमफ्लाय पदाधिकारी रतन माली, सुनील शर्मा, किरण हरोड़, उषा राठौड़, अंजू शर्मा और दीप्ति गोदावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।