BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2025, 4:16 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और कार सवार तस्कर, जब हुआ रवाना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो रह गए दंग, इतनी बड़ी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने एक ही दिन में अवैध मादक पदार्थों के तस्कारों के खिलाफ़ दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे रोड पर 45.680 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक आरोपी को गिरप्तार किया जाकर घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार को जब्त किया। वहीं दुसरी कार्यवाही में ईको कार से 151.470 ग्राम डोडाचुरा बरामद कर मौके से फरार अभियुक्त को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद कर प्रकरण दर्ज किया गया।   

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन मे अजंलिसिह आरपीएस वृत्ताधिकारी बेगू के सुपरविजन और शिवलाल मीणा थानाधिकारी बेगू के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक, एएसआई प्यारेलाल, कानि विजय, ललितसिंह, बालकृष्ण, अरूण,  मनोहर व कमलेश द्वारा सरहद गोरला पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी एक सिल्वर रगं की कार आयी जिसमे दो व्यक्ति सवार होकर नाकाबन्दी स्थल से कार को तेजगति से भगाने लगा जिस पर स्टाप स्टीक से कार का टायर पींचर किया जाकर कार को रोका जिसका चालक मौके से जंगल में भाग गया। कार में सवार आरोपी को पकड़ा जिसके कब्जे मे मिली कार के पीछे डिग्गी मे 02 प्लास्टिक के डोडाचुरा से भरे कट्टे मिले जिनका कुल वजन 45.680 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा हुआ। घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी नरेन्द्रसिंह पुत्र कजोडसिंह सोलंकी निवासी घांटोलिया, थाना सांगोद जिला कोटा हाल छोटी मस्जिद के पास, रॉयल दुध डेयरी के पिछे, किशोरपुरा कोटा थाना किशोरपुरा जिला कोटा को गिरफ्प्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में कानि विजय व कानि ललितसिंह का विशेष योगदान रहा हैं।

वहीं दूसरी कार्यवाही में सरहद मेनाल स्थित आरोली टोल नाका पर शिवराज उप निरीक्षक, एएसआई हरिराम, कानि सुरेन्द्र, महेन्द्र, मनोहर व कमलेश द्वारा सरहद आरोली टोल नाका पर ईको कार संदीग्ध होने से रूकवाने पर उसमें से 2 व्यक्ति उतरकर भागे। उक्त संदीग्ध ईको कार से 6 पशु आहार के कट्टों में भरा कुल 151.470 किलोग्राम डोडाचुरा बरामद कर ईको कार को जब्त किया गया। टोल नाका के  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार से उतरकर भागने वालों में से एक व्यक्ति गोपाल पुत्र घीसालाल प्रजापत निवासी परख्याखेडी थाना बेगू की पहचान होने से नामजद किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में कानि सुरेन्द्र का विशेष योगदान रहा हैं।


थाना बेगूं पर उक्त दोनों कार्यवाही के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE