BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<     KHABAR : कसरावद में ‘मेरे सपनों का भारत’ की गूंज,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 7:54 pm
BIG NEWS : घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा, 9 दिन में चौथा हमला, नीमच में बढ़ी दहशत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार शाम सिटी थाना क्षेत्र के भगवानपुरा इलाके में 2 साल की बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भगवानपुरा निवासी फबिया पिता मोहम्मद सदीक (2 वर्ष) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसकी कमर पर काट लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को बड़ी मुश्किल से भगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार समय पर मदद न मिलने पर घटना गंभीर हो सकती थी।

9 दिन में चौथी घटना-
जिले में बच्चों पर कुत्तों के हमले की यह बीते 9 दिनों में चौथी घटना है, जिससे लोगों में दहशत और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इससे पहले-
- शालीमार कॉलोनी में 4 साल की अलशिफा को कुत्तों के झुंड ने घर के आंगन से खींचकर घायल कर दिया था।
- मनासा के आंतरी माता क्षेत्र में एक ही दिन में दो घटनाएं हुईं, जिनमें 7 साल की नायरा और 8 साल के हरीश जाटव गंभीर रूप से घायल हुए थे।

लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए नागरिकों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE