BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 4:18 pm
BIG NEWS : नीमच के सीआरपीएफ परिसर में सनसनी, झाड़ियों में मिला 2 माह से लापता जवान नंदकिशोर प्रजापत का कंकाल, प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप, अब खाकी को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीआरपीएफ परिसर में झाड़ियों के बीच मिले मानव कंकाल की पहचान लापता सीआरपीएफ जवान नंदकिशोर प्रजापत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद अंगूठी, मोबाइल फोन और कपड़ों के आधार पर पहचान की पुष्टि की गई है। मामले में विस्तृत पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक जांच के लिए शव को मंदसौर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को सीआरपीएफ परिसर में सफाई कार्य के दौरान जवानों की नजर झाड़ियों में पड़े कंकाल पर पड़ी। इसकी सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल नीमच भिजवाया गया था।

जांच में कंकाल की पहचान नंदकिशोर पिता अमरचंद प्रजापत (उम्र 44 वर्ष) निवासी ग्राम भीम, जिला राजसमंद (राजस्थान) के रूप में हुई है। नंदकिशोर वर्तमान में सीआरपीएफ कैंप नीमच में पदस्थ थे और 27 दिसंबर 2025 से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाना नीमच में दर्ज कराई गई थी।

सूत्रों के अनुसार मृत्यु के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी के लिए शव को विस्तृत पोस्टमार्टम एवं अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों हेतु मंदसौर भेजा गया है। इस दौरान परिजन, जांच अधिकारी, चिकित्सकीय टीम और सीआरपीएफ के अधिकारी भी साथ रवाना हुए।

पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच किए जाने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE