मंदसौर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज अलसुबह बूंदाबांदी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। लंबे समय के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। बारिश से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और उमस से भी लोगों को राहत मिली।
किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में खरीफ फसलों के लिए बारिश की जरूरत थी। ऐसे में हुई बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्याप्त बारिश होगी, जिससे फसलों की स्थिति और बेहतर होगी।