नीमच। जिले में एक तरफ तो पुलिस प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात अभियान चलाकर हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने की समजाईस दे रहे है और दूसरी तरफ रेत माफिया 10 टन की सड़कों पर 50 से 60 टन रेती के डम्परों को रात भर सड़को पर दौड़ा रहे है।
ऐसे में मंगलवार को चोरी छुपे अवैध तरीके से लाई जा रही अवैध रेती के डंपर पर कार्रवाई करते हुए कंजार्डा चौकी प्रभारी हर्षिता सांवरिया व पुलिस टीम ने अवैध रेत से भरे डंपर को जब्त कर चौकी में खड़ा करवाया है। मामले में धारा 279, 379, 414 आईंपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मनासा-कंजार्डा और डीकेन मार्ग, 8 से 10 टन वजनी वाहनों के लिए बनाया गया है लेकिन चोरी-छिपे राजस्थान से घुसकर इस रोड पर 50 से 60 टन तक के डंपर ट्राले ओवरलोड होकर निकलते हैं। ऐसे में देखना है कि खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन इन अवैध रेती से भरे निकल रहे डंपर और ट्रालो पर किस तरह से लगाम कसता है।