BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 5:21 pm
BIG NEWS : गांव आंवलहेड़ा और पंचायती नोहरा, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जब मौके पर पहुंची पुलिस तो चल रहा था ये अवैध काम, फिर बाड़े की ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, जानिए ऐसा क्या कर रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार तड़के 56.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है |
      
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक को सूचना मिली कि बेंगू थानांतर्गत आंवलहेड़ा गांव में स्थित पंचायती नोहरे में कोई अवैधानिक गतिविधि हो रही है। सूचना के मुताबिक जिला विशेष टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के नोहरे पर पहुंचने की सूचना मिलने पर नोहरे से 2 चौपहिया वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर तेज गति से भाग गये, जिनकी जिला विशेष टीम ने काफी तलाश की किंतु अंधेरे का समय होने के कारण दोनों चौपहिया वाहन भागने में सफल रहे। नोहरे में 5 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडा चूरा देखा तो प्रभारी जिला विशेष टीम ने उक्त जानकारी प्रभारी थानाधिकारी बेगूं अजय राज सिंह को दी। 

थानाधिकारी मय टीम के आवश्यक अनुसंधान सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।   पुलिस ने नियमानुसार नोहरे की तलाशी ली तो नोहरे के अंदर 4 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडाचूरा व एक कट्टे में पीसा हुआडोडा चूरा मिला। जिसका पुलिस ने मौके पर वजन किया तो 4 कट्टों का कुल वजन 50.500 किलोग्राम व पीसे हुए डोडा चूरा का वजन 6.300 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने उक्त 58.800 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा व एक मोटरसाइकिल को मोके से जब्त कर लिया। 
     
पुलिस थाना बेंगू पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 
उक्त कार्यवाही में प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पुनि, थानाधिकारी बेंगू अजय राज सिंह उनि, कांस्टेबल लोकेश, धर्मेंद्र व फोरू लाल का सराहनीय योगदान रहा।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE