BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 1:24 pm
BIG NEWS : सिंगोली का ताल क्षेत्र और मौके पर खड़ा ट्रक, जब देखा ग्रामीणों ने वाहन के अंदर तो उड़ गए होश, फिर हुआ जमकर हंगामा तो भागा ड्राइवर, सूचना मिलते ही दौड़े प्रशासनिक अधिकारी, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। खाद की किल्लत को लेकर जिले में किसानों को भारी परेशानी उठाना पड़ रही है तो वहीं खाद की कालाबाजारी करने वाले भी मौके का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इसका एक नमूना रविवार सुबह तहसील क्षेत्र से करीब 10 किमी दूर ग्राम ताल में सामने आया। जहाँ एक ट्रक ड्राइवर ट्रक में खाद की कालाबाजारी करते एक खाद का कट्टा 450 रुपए में बेच रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी को सूचना दी। इससे पूर्व खाद की कालाबाजारी की खबर से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी।

सूचना मिलने पर तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी और हल्का पटवारी मुनव्वर रजा मौके पर पहुँचे। इससे पहले ही ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 8-9 टन खाद भरा जा सकता है फिलहाल लगभग ढाई से 3 टन खाद जप्ती में लिया गया है।

तहसीलदार ने ट्रक में रखे खाद और ट्रक को जप्ती में लेकर मौका पंचनामा बनवाया और ट्रक में रखे करीब ढाई से 3 टन यूरिया खाद को ग्राम ताल में स्थित सोसायटी की सुपुर्दगी में दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE