BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 5:56 pm
BIG NEWS : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, सवारियों से भरी थी रोडवेज की बस, तभी पीछे से आया मार्बल से भरा तेज रफ्तार ट्राला, फिर दुर्घटना होते ही मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

भीलवाड़ा। कोटा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ट्रेलर ने आगे चल रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। मांडलगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा। हादसे का कारण हाईवे पर खड़ी गाय को बताया जा रहा है।

मांडलगढ़ थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह लाडपुरा के पास सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज की बस कोटा से जोधपुर की तरफ जा रही थी। किसी ने आंगनबाड़ी में आने वाला पोषाहार सड़क पर डाल रखा था, जिसे गाय खा रही थी। गाय अचानक बस के सामने आ गई और बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

बस में सवार चार यात्री घायल-
बस के पीछे मार्बल से भरा हुआ एक ट्रेलर तेज स्पीड में आ रहा था। रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर के ड्राइवर का भी बैलेंस बिगड़ गया। ट्रेलर ने बस के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार हेमलास निवासी रामलाल, बिजौलिया निवासी सीता खटीक व माजीसाहब का खेड़ा निवासी नरेश व बिजौलिया निवासी दीपालाल भील घायल हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE