BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 5:11 pm
BIG NEWS : शहर का भवानी सागर क्षेत्र और किराये का मकान, जब रात में घर आया पति तो हुई पत्नी से अनबन, फिर उठाया ये खौफनाक कदम, सूचना मिलते ही मौके के लिए दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। अलसुबह उसकी पत्नी ने जब अपने पति को साड़ी के फंदे पर लटकटा देखा तो सबसे पहले मकान मालिक को सूचना दी। उसके बाद मकान मालिक ने नाहर दरवाजा थाने पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। नाहर दरवाजा पुलिस ने मृतक का शव फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी सागर में रहने वाले प्रवीण पिता बद्रीनाथ उम्र 35 निवासी भवानी सागर मुल निवासी बडनगर ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने चार दिन पहले ही भवानी सागर में एक मकान किराए पर लिया था। जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहने लगा था। बीती रात अज्ञात कारणों के चलते प्रवीण ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पत्नी निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग करती है। मृतक बिजली संबंधी काम करता था। उसके 2 बच्चे भी हैं। मामले में नाहर दरवाजा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात पति -पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE