BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 2:33 pm
BIG NEWS : कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक पर दर्ज हुआ रेप केस, खुद की ही पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

धार। कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसने पहले जबलपुर थाने में शिकायत की थी, जहां से धार पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद धार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। विधायक की 38 वर्षीय पत्नी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 376, 377, 498 ए सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आदिवासी विधायक उमंग सिंघार मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे हैं। सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा से 3 बार के विधायक हैं। सिंघार कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव होने के साथ ही कई प्रदेशों के प्रभारी भी हैं। 

केस दर्ज होने के बाद उमंग सिंघार का एक शिकायती आवेदन भी सामने आया। विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि मुझे बदनाम करने और मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है। उसने मुझसे 10 करोड़ रुपए मांगे थे। पैसे नहीं देने पर मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रही थी। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रही थी। उसने मुझसे मारपीट और गाली-गलौज भी की। इस वजह से मैंने भी पुलिस में 2 नवंबर को उसके खिलाफ आवेदन दिया था।

उमंग सिंघार ने बताया कि मैं आदिवासी समाज से आता हूं, इसलिए राजनीतिक षड्यंत्र करके मुझे फंसाया जा रहा है। पत्नी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। आवेदन में यह भी बताया था कि 16 अप्रैल 2022 उनका विवाह हुआ है, जिसके बाद से ही पत्नी लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। उसने शादी केवल रुपए के लिए की है।

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि 2 नवंबर की रात को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे थे। महिला की ओर से आवेदन दिया गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन बाद में महिला द्वारा कार्रवाई नहीं करने के लिए आवेदन किया गया था, लिहाजा कार्रवाई नहीं की गई थी। दूसरी बार आवेदन करने के बाद कार्रवाई की गई है। वहीं, उमंग सिंघार के आवेदन के बारे में धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई लेटर मिला नहीं है, फिर भी जांच कर रहे हैं। बता दें कि सिंघार के द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन पर नौंगांव थाने की सील और साइन लगी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE