BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 12:02 pm
BIG NEWS : सुवासरा का उद्योगपति और आयकर विभाग का अधिकारी, जब व्यापारी से मांगी रामगोपाल ने रिश्वत की बड़ी रकम तो एक्शन में आया सीबीआई विभाग, फिर जाल बिछाकर दिया इस कार्यवाई को अंजाम, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मंदसौर। 5 लाख रुपए रिश्वत लेते समय मंदसौर के आयकर अधिकारी रामगोपाल प्रजापति को भोपाल सीबीआई टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सुवासरा के रहने वाले उद्योगपति की शिकायत पर हुई। रिश्वत की मांग 2 साल में भरे इनकम टैक्स को आधार बनाकर की जा रही थी। आयकर अधिकारी अगस्त में ही स्थानांतरण के बाद मंदसौर पदस्थ हुए थे। इसके बाद से लगातार शिकायतों के चलते नवंबर में विभाग ने उनका भोपाल तबादला किया था।

ट्रांसफर आयकर सलाहकार संघ के सहयोग से 15 दिन पहले ही उन्होंने रुकवाया था। इन्हें बुधवार को सीबीआई कोर्ट भोपाल में पेश किया जाएगा। सुवासरा निवासी संदीप मेहता मुंबई स्थित कोमल इंडस्ट्रीज केलिनो स्विचेज के संचालक हैं। उन्होेंने 18 नवंबर को सीबीआई भोपाल में शिकायत की। बताया कि उनकी इंडस्ट्री महाराष्ट्र में है लेकिन टैक्स का आकलन मंदसौर कार्यालय में होता है। वे 2 साल से लगातार 20-20 लाख रुपए टैक्स भर रहे हैं। मंदसौर के आयकर अधिकारी प्रजापति उनसे 10 लाख रुपए रिश्वत मांग कर रहे हैं।

इसके बाद टीम ने फरियादी मेहता से दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो मंगवाया। 20 नवंबर की शाम को मेहता के साथ टीम मंदसौर पहुंची। यहां मेहता व प्रजापति के बीच रुपयों को लेकर सेटलमेंट हुआ। बात 5 लाख रुपए में तय हुई। मंगलवार सुबह मेहता 5 लाख रुपए लेकर आयकर कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्होंने प्रजापति को रुपए दिए वैसे ही टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आराेपी आयकर अधिकारी प्रजापति के इंदौर में अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास स्थित कालिंदी कुंज पिपलिया हाना स्थित निवास पर भी कार्रवाई की। टीम में एएसपी अतुल हजेला, डीएसपी दीपक पुरोहित, इंस्पेक्टर सतीश बरवाल आदि शामिल थे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE