मल्हारगढ़। निर्माणाधीन शीश के दानी श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर निर्माण मे पूर्व जनपद पंचायत के अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय ने 21000 रुपये की राशि भेंट की। वहीं श्याम बाबा का भव्य कीर्तन कराने की भी इच्छा जताई। मंदिर समिति ने मालवीय का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की श्याम बाबा के कीर्तन को भी भव्य तरिके से कराने के लिए पुरा सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर अशोक राठौर, दिनेश पोरवाल, ठाकुर रविराज सिंह शक्तावत, संदीप विजयवर्गीय, मुकेश सोनी, मंजीत प्रजापति, विक्रम पोरवाल, दिनेश चौधरी, पत्रकार गोपाल मालेचा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।