BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 10:06 am
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे और जलिया चैक पोस्ट, जब पुलिस की नाकाबंदी देख ड्राईवर ने घुमाई कार तो एक्शन में आए अधिकारी, जैसे ही पीछा कर रोका वाहन और ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर

Share On:-

निम्बाहेड़ा। पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ द्वारा अवैध मादक प्रदार्थो की धरपकड हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत गठित टीम द्वारा जलियां चेकपोस्ट पर नाकाबंदी कर एक क्रेटा कार से 95 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चुरा जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान एक क्रेटा कार नम्बर एमएच 14 जीएक्स 0770 को चेकिंग हेतू रुकने का ईशारा किया गया जिस पर कार चालक द्वारा कार को नाकाबन्दी स्थल से वापस घुमाकर रॉन्ग साईड मे भागा जिस पर हरविन्दर सिह हैड कानि न 1584 मय जाप्ता द्वारा पीछा किया गया तो कार अनियन्त्रित होकर पत्थर से टकराई जिस पर कार चालक ने भागने का प्रयास किया जिसको पीछा कर पकड़ा गया, कार की तलाशी लेने पर कार मे अवैध अफीम डोडा चुरा होने पर हरविन्दर सिह हैड कानि ने थाना इंचार्ज, अश्विनी कुमार उनि को सूचना दी। इस पर थाना इंचार्ज द्वारा मोके पर पहुंच आवश्यक कार्यवाई की गई। 

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुरेश पिता कालुराम बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी उदाणीयो की ढाणी सदरी थाना लोहावट जिला जोधपुर होना बताया व मौके से फरार होने वाले व्यक्ति का नाम तुफान होना बताया, अभियुक्त सुरेश की कब्जे शुदा कार से कुल 5 प्लास्टिक के कटटो से 95 किलाेग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE