BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 11:05 am
BIG NEWS : एमपी में फिर रिश्ते हुए शर्मसार, सौरभ और 26 साल की मौसी, जैसे ही बहन के घर आई युवती तो युवक ने मौका पाते ही दिया इस काली करतूत को अंजाम, फिर जब पीड़िता...., जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। इंदौर में सामाजिक रिति-रिवाज का हवाला देकर एक युवक ने अपनी ही मौसी से रेप किया। युवक ने रेप के बाद समाज की मान्यता के अनुसार शादी करने की बात कही। इसके बाद कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। लेकिन जब मौसी गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नही आरोपी ने अपनी ही मौसी के जेवर भी हड़प लिए। एक जगह मौसी के रिश्ते की बात हुई तो उसे भी तुड़वा दिया। अब पीड़िता ने अपने पिता के पास आकर अपनी ही बहन के लड़के के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

छत्रीपुरा थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को 26 वर्षीय युवती थाने आई थी। उसने बताया कि वह एक पार्लर पर काम करती है। उसकी बहन के बेटे सौरभ का उसके घर पर आना-जाना था। करीब दो साल पहले की बात है। सौरभ ने उसे अपने घर बुलाया था। यहां उसने कहा कि वह उसे पंसद करता है और उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने आपस में रिश्तेदारी होने की बात कहते हुए इनकार कर दिया। इस पर सौरभ ने सामाजिक रिवाज का हवाला देते हुए कहा कि हमारे समाज में अगर किसी लड़की से शारीरिक संबंध बन जाएं तो शादी उसी से करना पड़ती है। इसके बाद भी युवती ने इनकार किया। लेकिन सौरभ ने जबरदस्ती करते हुए संबंध बनाए और समय आने तक चुप रहने के लिए कहा।

मार्च 2022 में युवती ने फिर से सौरभ से संपर्क किया और बताया कि वह गर्भवती है। इस पर सौरभ ने चुप रहने के लिए कहा और बोला कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। सौरभ ने कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसे और परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसी दौरान उसका मिसकेरेज हो गया। युवती ने डर के चलते यह बात किसी को नहीं बताई।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी की बात समाज में दूसरी जगह चली थी। सौरभ को उसकी मां यानि पीड़िता की बहन के माध्यम से इस बात की जानकारी लग गई। उसने यह रिश्ता तुड़वा दिया। बाद में बिना शादी के ही साथ रहने के लिए कहने लगा।

सौरभ ने बीमारी का बहाना करते हुए युवती से कान की बाली, झुमके, नाक की रिंग ले लिए और एक ज्वेलर के यहां गिरवी रख दिया। उन पैसों से उसने अपना उपचार कराने की बात कही और बाद में जेवर वापस दिलाने का झांसा दिया। लेकिन एक साल तक उसने अपनी मौसी के जेवर नही छुड़वाए। पुलिस अब इस मामले में ज्वेलर से भी पूछताछ करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE