BREAKING NEWS
KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<     KHABAR : महंगाई को लेकर सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा.. <<     KHABAR : दिशा समिति की बैठक हुई आयोजित, सांसद.. <<     KHABAR : नेवरी में गूंजा वीरांगना अवंतीबाई का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे नरेन्द्र कुमार दुग्गड़, परिवार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे.. <<     KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2023, 7:26 pm
REPORT : साहित्यकारों के लिए पूरे देश में जाना पहचाना जाता है शाजापुर जिला, अब दुबई में आयोजित होने वाले मुशायरे में शामिल होंगे शायर हनीफ राही, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। शाजापुर जिला साहित्यकारों के लिए पूरे देश में जाना पहचाना जाता है जिले से ज्ञानपीठ पुरस्कार से लेकर फिल्मी दुनिया में गजल लिखने वाले कई नाम नामचीन साहित्यकार और शायर हुए हैं, जिन्होंने अपनी कलम से शहर की आन बान शान को हमेशा आगे बढ़ाया। इसी कड़ी में शाजापुर शहर के शायर हनीफ राही को 28 जनवरी को दुबई में होने वाले मुशायरे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
साहित्यकार सज्जाद अहमद कुरैशी ने बताया कि दुबई में विगत 21 वर्ष से भारत के रहने वाले सैयद सलाउद्दीन गणतंत्र दिवस का जश्न मुशायरे के माध्यम से करते हैं, जिसमें हर वर्ष देश-विदेश से नामचीन साहित्यकारों और शायरों को आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष होने वाले मुशायरे में शाजापुर शहर के शायर हनीफ राही के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के डॉक्टर हरिओम, नुसरत मेहंदी, डॉक्टर कलीम, खुर्शीद हैदर, डॉक्टर जुबेर फारुकी, प्रोफेसर नायर जलालपुरी के साथ हनीफ राही को भी आमंत्रित किया गया है। 
कुरैशी ने बताया कि शायर हनीफ राही लंबे समय से उर्दू अदब की खिदमत शायरी के माध्यम से कर रहे हैं। इसके पूर्व भी शायर हनीफ राही के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले मुशायरा में शामिल होकर शहर का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर साजिद अली वारसी, संतोष शर्मा, सज्जाद अहमद कुरेशी, रियाज बेतकल्लुफ, कैलाश गौर, नरेंद्र गौर ,संतोष मतवाला, पंकज पलाश, अर्पित व्यास, साजिद, जितेंद्र देवतवाल अशोक शर्मा गोविंद सोनी, जय शर्मा, कविता पूतांबेकर, योगेश उपाध्याय, अमन जादौन सुरेश पाठक के साथ जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण ने हर्ष व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE