BREAKING NEWS
KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<     KHABAR : महंगाई को लेकर सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा.. <<     KHABAR : दिशा समिति की बैठक हुई आयोजित, सांसद.. <<     KHABAR : नेवरी में गूंजा वीरांगना अवंतीबाई का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे नरेन्द्र कुमार दुग्गड़, परिवार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे.. <<     KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की 1.37 लाख की आबादी और मूलचंद मार्ग का ये हिस्सा, जब नपा ने बनाया यहां ठिकाना तो खड़ी हुई नई समस्या, रहवासियों में आक्रोश, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के मूलचंद मार्ग पर बना अस्थाई डंपिंग क्षेत्र रहवासियों के लिए सिर का दर्द बना हुआ है। नपा के कर्मचारी यहां कचरा एकत्रित कर फेंक जाते हैं। मुख्य सड़क के किनारे बनाए गए इस डंपिंग क्षेत्र से जहां एक ओर शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बीमारियां भी फैल रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस अस्थाई डंपिंग क्षेत्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

मूलचंद मार्ग के अक्षय यादव ने बताया कि नपा के कर्मचारी प्रतिदिन गली-मोहल्लों से कचरा एकत्रित कर डंपिंग क्षेत्र में फेंक जाते हैं। इस कचरे पर दिनभर मवेशी विचरण करते हैं। हवा के साथ कचरा मुख्य मार्ग पर आ जाता है। जिससे आवाजाही में प्रतिदिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नपा के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र से स्वच्छता रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज होती है। 

नीमच शहर की आबादी 1.37 लाख है। शहर 5 वर्ग किलोमीटर व 40 वार्डों में विभक्त है। शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर सरकार संभालती है। नगर पालिका में वर्तमान में 500 सफाई कर्मचारी और करीब 20 दरोगा है। 28 कचरा गाड़ियों से शहर का कचरा एकत्रित किया जाता है। नपा के श्याम टांकवाल ने बताया कि 2021 में शहर की स्वच्छता रैंकिंग 88 थी जो 2022 में 66 पर पहुंची है। नपा के प्रयास से शहर की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। गली-मोहल्लों व प्रमुख मार्गों में प्रतिदिन सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE