BREAKING NEWS
KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<     KHABAR : महंगाई को लेकर सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा.. <<     KHABAR : दिशा समिति की बैठक हुई आयोजित, सांसद.. <<     KHABAR : नेवरी में गूंजा वीरांगना अवंतीबाई का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे नरेन्द्र कुमार दुग्गड़, परिवार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे.. <<     KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 7:08 pm
KHABAR : कुंडालिया आनंद उत्सव समारोह संपन्न, छात्र छात्राओं व पंचायत वासियों ने लिया खूब आनंद, पढ़े खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। टेंशनमुक्त रखने व वर्षभर में कुछ दिन सामूहिक रूप से मिलकर खेलों के माध्यम से सामूहिक आनंद लेने के मकसद से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आनंद उत्सव की शुरुवात पूरे मध्य प्रदेश में की गयी। वर्तमान में मप्र शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कुंडालिया पर क्लस्टर अन्तर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत कुण्डालिया, ग्राम पंचायत हतुनिया एवं ग्राम पंचायत चिकली ब्लॉक के समस्त ग्राम से आनन्द उत्सव संयुक्त रूप से मनाया गया। 
नोडल अधिकारी राकेश पाटीदार (जनशिक्षक) के निर्देशन में मुख्य अतिथि बंशीलाल गुर्जर- सरपंच कुण्डालिया, शांतिबाई करण सिंह रावत- सरपंच चिकली ब्लॉक, प्रहलाद गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि- ग्राम पंचायत हतुनिया, लखन तुगनावत पूर्व जनपद सदस्य, रामकिशन मालवीय जनप्रतिनिधि के द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ शुरूवात हुई। साथ ही आनन्द उत्सव समारोह में कई प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें कबड्डी, खो-खो, चेयर रेस, चम्मच रेस, रस्साकशी, बोरा रेस, रस्सी कूद, गोला फेंक, भजन गायन, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी उपस्थित प्रतिभागियों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था मेजबान ग्राम पंचायत कुंडालिया सेक्टर से की गई। साथ ही सम्मिलित शालाओं से कन्हैयालाल चांदनिया (पूर्व सीएसी), समरथ गोस्वामी प्रधानाध्यापक प्रा.वि. कड़ी बुजुर्ग, कैलाश चन्द हाड़ा मा.वि. हतुनिया, नरेश दरेश्री, प्रकाश पाटीदार, मातालाल भियांजा, अशोक पिलोदिया, विनोद चौधरी प्रा.वि. चिकली, हेमलता भाटिया, धनराज धनगर मा.वि. कुंडालिया, सुनिता पिलोदिया प्रा.वि. आमदखेड़ी सहित सभी शिक्षक साथी एवं ग्राम पंचायत कुंडालिया के सचिव रामलाल मालवीय, सहायक सचिव हेमंत पाटीदार, ग्राम पंचायत चिकली ब्लॉक मदन शर्मा सचिव, पंकज दानगढ़ सहायक सचिव, ग्राम पंचायत हतुनिया के सचिव प्रहलाद रावत, भरत मालवीय सहायक सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समरथगिरी गोस्वामी ने किया। आभार हेमलता भाटिया प्रधानाध्यापक कुंडलिया द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE