BREAKING NEWS
KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<     KHABAR : महंगाई को लेकर सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा.. <<     KHABAR : दिशा समिति की बैठक हुई आयोजित, सांसद.. <<     KHABAR : नेवरी में गूंजा वीरांगना अवंतीबाई का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे नरेन्द्र कुमार दुग्गड़, परिवार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे.. <<     KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 7:08 pm
KHABAR : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक आवश्यक बैठक संपन्न, आगामी 2 फरवरी  के कार्यक्रम को लेकर बानी रुपरेखा, पढ़े हरिओम माली की खबर  

Share On:-

जीरन। आज शनिवार को किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर जीरन पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक आवश्यक बैठक जिला संयोजक वीरेंद्र पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक में जिला पदाधिकारी तहसील पदाधिकारी एवं नगर इकाई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 2 फरवरी 2023 को जिले का प्रशिक्षण वर्ग आहूत किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस का मार्गदर्शन स्वर्णकार धर्मशाला नीमच में प्राप्त होगा। शोषण मुक्त समाज के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में आम उपभोक्ताओं को जागरूक कैसे किया जाए इसके लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही रोजगार सर्जन संबंधी बिंदुओं पर व्यापक रूप से चर्चा होगी। सभी मुद्दों के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में लीगल सेल प्रमुख अपनी सेवाएं देंगे। इन्हीं विषयों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रशिक्षण वर्ग नीमच स्वर्णकार धर्मशाला दिनांक 2 फरवरी को आहूत किया गया है। 

बैठक में उपस्थित जिला संयोजक वीरेंद्र पाटीदार, रामचंद्र शर्मा ठेकेदार, केशव राम शर्मा, रजनीश शर्मा, गोपाल पेंटर नगर अध्यक्ष, सचिव कुंदन शर्मा, श्याम पाटोदी, कोषाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, नंदलाल जाट हरवार, राजू लोहार  कुंचड़ोद, जगदीश राव तावरे, उदल प्रसाद, दिलीप सिंह दादू, गोविंद शर्मा, कमल सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह सोनीगरा, उपेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह सोनीगरा, धीरज कासमा, दिनेश पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नगर इकाई के मीडिया प्रभारी हेमन्त अहिरवार ने दी।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE