BREAKING NEWS
KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<     KHABAR : महंगाई को लेकर सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा.. <<     KHABAR : दिशा समिति की बैठक हुई आयोजित, सांसद.. <<     KHABAR : नेवरी में गूंजा वीरांगना अवंतीबाई का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे नरेन्द्र कुमार दुग्गड़, परिवार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे.. <<     KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 11:30 am
KHABAR : विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज का द्वितीय सामुहिक विवाह सम्मेलन 25 को जावद में, 36 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में, पढ़े खबर  

Share On:-

जावद। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज का द्वितीय तुलसी विवाह और सामुहिक विवाह सम्मेलन नीमच जिले के जावद में 25 जनवरी को बसन्त पंचमी के अवसर स्थानीय कृषि उपज मंडी जावद में प्रातः 7 बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

उक्त जानकारी देते हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष हरीश बलदवा ने बताया कि द्वितीय सामुहिक विवाह में तुलसी विवाह के साथ साथ 36 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं तुलसी विवाह में भगवान सालगराम जी की बारात श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज मंदिर मेवासा (निम्बाहेड़ा) से आएगी। वहीं 25 जनवरी को प्रातः बारातों के स्वागत, गणपति स्थापना के साथ साथ आयोजन की बोलिया भी लगाई जावेगी तथा प्रातः 10 बजे नगर में कलश यात्रा के साथ वर वधुओ की बिंदोली भी निकाली जावेंगी। वहीं दिन में अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ ही, आगंतुक अतिथियों द्वारा समाज की विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं प्रतिभाशाली समाजजनों का जनप्रतिनिधियों सामुहिक विवाह समिती की ओर स्वागत सम्मान भी किया जावेगा। साथ ही पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम होगा।

सामुहिक विवाह सम्मेलन के समस्त पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों से आयोजित तुलसी विवाह और सामुहिक सम्मेलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE