नीमच। जिले के गांव छायन में 24 जनवरी से चारभुजा नाथ मंदिर पर देवीययज्ञ एवं कलश स्थापना का एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणजन पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं तथा साथ ही समस्त ग्रामवासी लगातार मेहनत करके यहां पर एक भव्य विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां कर रहे है।
गांव छायन में चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में समस्त ग्रामवासीयों के सहयोग से दिनांक 24 जनवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे यज्ञचर्य होगा। पं घनयश्याम आचार्य की विशेष उपस्थिति में यज्ञ होगा जोकि 25 जनवरी तक किया जाएगा। 26 जनवरी को चारभुजा मंदिर में श्री हनुमान जी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। जिसके लिए दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी तक मंदिर में 3 दिन हवन होगा जिसमे 35 जोड़े हवन में बैठेंगे। भोलेनाथ एवं माँ पार्वती सहित परिवार व बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सभी ग्रामवासीयों के सहयोग से मंदिर पर कलश चढ़ाया जाएगा। इसके बाद समस्त ग्रामवासीयों के सहयोग से 26 जनवरी को विशाल भंडारा का भी आयोजान किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन की श्रंखला में आगामी दिवस में शिव महापुराण का आयोजन भी ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा। जिसकी तिथि शीग्र ही निर्णय कर तय की जाएगी।