शामगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शामगढ़ में शिवालयों में सुबह से ही भारी भीड़ लग गई। नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में आज सुबह 4 बजे से ही रुद्र महाअभिषेक का दौर शुरू हो गया। जगह-जगह मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। नगर के मध्य शिव हनुमान मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया है कल रात में मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में लोग रात से ही आना शुरू हो गए। वहीं दूसरी ओर सुवासरा रोड ब्रिज के पास प्रसिद्ध श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह 4 बजे महा रुद्राभिषेक के बाद महाआरती का लाभ श्रद्धालुओं ने लिया सुबह से ही मंदिर पर महा अभिषेक चल रहा है। विद्वान पंडितों के द्वारा अभिषेक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शामगढ़ से 20 किलोमीटर दूर स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर पर भी सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है वहां पर मेला एवं भंडारा भी चल रहा है।