BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों एवं चुनाव के मद्देनजर.. <<     KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 6:33 pm
KHABAR : शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की भीड़, मंदिरों में भक्तों की भीड़ ने विधि-विधान के साथ की भगवान महादेव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

कसरावद। महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब कसरावद क्षेत्र के मां नर्मदा के तटों पर महाशिवरात्रि के दिन शनिवार को समूचा माहौल शिवमय रहा। प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं शिवालयों में भक्तों ने आस्था के साथ मां नर्मदा में डुबकी लगाई साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव की जयकार के साथ  पहुंचे और सभी ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना की। कसरावद क्षेत्र के शिवालय एक दिन पूर्व ही भव्य रूप से सजाए गये। इसी तरह नावडाटौडी़ शालीवाहन  प्राचीन  शिव लिंग का सिंगार किया गया। ऐसा ही नर्मदा तट के ग्राम बलगाव में भूतेश्वर महादेव मंदिर में में भक्तों ने जल अभिषेक कर पूजा अर्चना साथ ही प्रसादी का भी वितरण किया गया नर्मदा तटों के इलाकों में जगह-जगह शिवाला में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया ऐसे ही अन्य मंदिरों में महादेव के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।  नावडाटौडी़ शालिवाहन मंदिर में शिवलिंग के दर्शनमात्र से ही मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और दूर होते हैं कष्‍ट। महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से मां नर्मदा के क्षेत्र के शिवालय गूंज उठे। महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में वातावरण भक्तिमय हो गया। मां नर्मदा की गोद में बसे शालिवाहन मंदिर में भक्तों का एक रोज पहले ही आना शुरू हो जाता है। शालीवाहन मंदिर में शिव लिंग की पूजा ऋषि-मुनियों ने यहां तपस्या की नावडा़टोडी़ शालीवाहन मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। लोक मान्यता के अनुसार  शिवलिंग का विशाल संग्रह है। मां नर्मदा नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर नावडाटौडी़ शालीवाहन देवनगरी के साथ साथ स्वर्ण नगरी के  नाम से भी जाना जाता है। यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि को एक दिवसीय मेला लगता है। शिवालय में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने दूध-दही और शहद से शिव ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर देवों के देव महादेव से विश्व शांति की कामना की। इसी तरह महाशिवरात्रि के दौरान विशेष आकृति के अद्भुत शिवलिग के जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। 

कसरावद के प्राचीन गांगलेश्वर महादेव मंदिर में विश्व शांति को रुद्राभिषेक-
महाशिवरात्रि के दिन शाम को गाग्लेश्वर महादेव मंदिर का विशेष श्रृंगार  शिव मंदिर  में शिव डोला समिति की ओर से मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए जल अभिषेक किया गया। जल अभिषेक में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ प्राचीन गांगलेश्वर महादेव भगवान के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित की जाएगी। महाशिवरात्रि में शिव भक्तों ने देवालय में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाएंगे। इस दौरान शिव ढोला समिति सदस्य के सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जहां शिव डोला समिति के सदस्य आदि मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE