BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों एवं चुनाव के मद्देनजर.. <<     KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 7:25 pm
KHABAR : नन्हेंश्वर धाम में शिवभक्तों ने किए महादेवजी के दर्शन, मंदिर परिसर को सजाया गया आकर्षक रंगबिरंगे फूलों से, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। समीपस्थ तीर्थ स्थल ऋषि मार्कडेय की तपोभूमि नन्हेंश्वर धाम में शनिवार को महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सेलाब अलसुबह से ही मन्दिर  में दर्शन के लिए भीड़ लगने लगी। 

इस बार नन्हेश्वर धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नन्हेश्वर महादेव और हाटकेश्वर महादेव के दर्शन कर सुख सम्रद्धि की कामना की पूर्व रात्रि में हरिओम बाबाजी ने नन्हेश्वर महादेव का अभिषेक किया। पूरे परिसर को आकर्षक रंगबिरंगी फूलों से सजाया गया। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ महादेव के दर्शन किये। वहीं 15 क्विन्टल आलु के हलवे की महाप्रसादी बाटी गयी। आसपास के ग्राम भग्यापुर, बिस्टान, भगवानपुरा आदि ग्रामो के ग्रामीणों ने व्यवस्था सम्भाली। 

नन्हेश्वर धाम में महाराष्ट्र, गुजरात, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी से भी श्रद्धालु आए साथ ही यहाँ विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चो ने जमकर खरीदी की और युवक युवतियों ने झूलो का लुत्फ उठाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परम पूज्य हरीओम बाबाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवाभावी संगठनों ने शिवभक्तों के लिए स्टाल भी लगाए। देर शामतक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं वनाँचल के सिरवेल महादेव बीजागढ़ महादेव मोहना स्थित महाकालेश्वर मदनी स्थित मदनेश्वर महादेव आदि शिव मंदिरो में उमड़ी शिवभक्तो की भीड़।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE