BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों एवं चुनाव के मद्देनजर.. <<     KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 7:27 pm
KHABAR : मनोकामना महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव तांडव नृत्य देखने उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तों ने की भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के प्रमुख मुक्तिधाम स्थित 163 वर्ष पुराने प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष में आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया। आकर्षक रंग-बिरंगे विद्युत साज-सज्जा की गई। नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार के बाहर मुख्य सड़क पर चीताखेड़ा से आए रंगमंचीय कलाकारों योगेंद्र भाट शंकर भाट ,गजेंद्र भाट, मनीष भाट्ट द्वारा शिव तांडव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखने जनसैलाब उमड़ा। शिव शंकर के विभिन्न भजनों एवं डमरु के संगीत पर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए थे। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मनोकामना महादेव समिति संरक्षक शिव महेश्वरी अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, मीडिया प्रमुख अर्जुन सिंह जायसवाल, प्रवीण शर्मा, रमेश जायसवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में 18 फरवरी शनिवार को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चीताखेड़ा के रंगमंचीय नर्तक गजेंद्र शंकर भाट्ट आदि साथी कलाकारों द्वारा नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्तिधाम के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप सड़क पर शिव तांडव नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी गई। मनोकामना महादेव शिवलिंग पर विभिन्न 108 सामग्री से जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक वैदिक मंत्रोचार एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। महादेव शिवलिंग एवं प्रतिमाओं का केले अंगूर, नारंगी ,रंग बिरंगे फूलों एवंआकर्षक फुल पत्तियों से मनमोहक श्रृंगार कर झांकियां सजाई गई। बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्तों ने दर्शन किए विद्वान पंडितों द्वारा रामायण पाठ का वाचन विधि विधान के साथ किया गया। महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व के उपलक्ष्य में मनोकामना महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर पंडित हरिशंकर नागदा, खेरमालिया आजाद नागदा ,पंडित दिनेश वैदिक मंत्रोचार एवं जलाअभिषेक हवन यज्ञ गणपति पूजन देव आव्हान के साथ पूजा अर्चना की गई। जल अभिषेक व महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE