BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों एवं चुनाव के मद्देनजर.. <<     KHABAR : कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर कांग्रेस पर.. <<     KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2023, 1:01 pm
KHABAR : पालसोड़ा में निकलेंगी बालाजी की धर्म ध्वजाएं, हनुमान चालीसा का होगा सामूहिक पाठ, पंडित शैलेष जोशी ने धर्मप्रेमी जनता से किया पधारने का अनुरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पूर्णाहुति आयोजन 31 वें सुंदरकांड में आमंत्रित की जा रही 131 हनुमान मंदिरों की धर्म ध्वजा के क्रम में 21 फरवरी 2023 मंगलवार को ग्राम पालसोड़ा स्थित महिषासुर मर्दनी माताजी, बालाजी मंदिर पर शाम 6ः30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ (सात बार) का आयोजन किया जा रहा है। सर्व समाज जन-जागरण को लेकर 31 सुंदरकांड आयोजन के लिए संकल्पित पंडित शैलेष जोशी ने बताया कि महिषासुर मर्दीनी मंदिर, पालसोड़ा पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में श्री खेड़ापति बालाजी फतेह नगर, श्री खेड़ापति बालाजी देवीपुरा, श्री जय वीर हनुमान मंदिर पिपलिया व्यास, श्री बालाजी मंदिर जेतपुरा, श्री बालाजी मंदिर राम जानकी मंदिर मालिया, श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर बामनिया, श्री बालाजी मंदिर कचौली, श्री वीर हनुमान चारभुजा मंदिर भंवरासा, श्री बालाजी मंदिर भोपाल गंज़, श्री चारभुजा बालाजी मंदिर पालसोड़ा, श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पालसोड़ा, श्री बाघ वाले बालाजी मंदिर, पालसोड़ा, श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर पालसोड़ा एवं श्री बालाजी मंदिर मेलकी मेवाड़ सहित अन्य बालाजी मंदिरों की धर्म ध्वजाएं भक्तिभाव से पहुंचेगी।
महिषासुर मर्दीनी माताजी मंदिर पालसोड़ा सहित सभी धर्म ध्वजाएं शाम 5 बजे पालसोडा में धूमधाम से भ्रमण कर पुनः महिषासुर मर्दीनी मंदिर पहुंचेगी। जहां सभी बालाजी भक्तगणों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। साथ ही उपस्थित हनुमान भक्तों को हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प दिलाकर जोशी दंपत्ति द्वारा पूर्णाहुति 31 वें आयोजन में धर्म ध्वजा के साथ सम्मिलित होने का आग्रह भी किया जाएगा। इसके पश्चात हनुमानजी व भारत माता की महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE