जावद । क्षेत्र में तन, मन, धन से अग्रणी रहने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी जावद ने कहा है कि फाग माह में आने वाला महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गली मौहल्लो, बाजारो में जहां जहां शिव मंदिर है वहां वहां भजन संध्या, रात्रि जागरण होने चाहिए। नगर परिषद अठाना द्वारा पहली बार महाशिवरात्रि पर्व पर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया, यह स्वागत योग्य है और ऐसे ही छोटे बडे धार्मिक कार्यक्रम सभी और आयोजित होने चाहिए।
सोमानी ने कहा कि अठाना में भजन संध्या के दौरान नगर परिषद सीएमओ पीके सिंह एवं परिषद के जवाबदारो की उपस्थिति में भजन संध्या जैसे मंच पर भगवान के भजनो पर फूहड़ता अश्लील डांस करना और ठुमके लगाना यह हिंदू धर्म के खिलाफ है इससे शिव भक्तो में रोष है। भजन संध्या में केवल भजनो की ही प्रस्तुति होना चाहिए, लेकिन नगर परिषद अठाना लाखो रूपये खर्च करने के बावजूद ऐसा नही कर पाई, दूर दूर से आए भक्तो को निराशा मिली। धार्मिक मंच पर अश्लीलता डांस को देखकर महिला, पुरूष, युवाजन एवं शिव भक्तो को अपने अपने घरो को वापस लौटना पडा। इसके लिए जवाबदारो को माफी मांगना चाहिए।
नारायण सोमानी ने आगे कहा कि सनातन धर्म में यह सब नही चलता है। सनातनी सब बर्दाश्त कर सकते है, लेकिन जो धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाएगा उसे नही छोडेंगे, चाहे वह कोई भी हो। इसलिए सभी से निवेदन है कि भजन संध्या को भजन संध्या ही रहने दे अश्लील फूहड़ता नही करे। उत्सव को महोत्सव के रूप में मनाए।