BREAKING NEWS
NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<     NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों का इंतजार खत्म होने की.. <<     KHABAR : कसरावद में जामुन की आवक शुरू, गुजरात से आ.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<     NEWS : माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेलकूद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 2:30 pm
BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने आप का प्रदर्शन, आप नेता बोले- झूठे केस में गिरफ्तार किया, सीएम का पलटवार कहा- केजरीवाल को पद का मद, चुनाव में आप देगी कड़ी टक्कर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में बीजेपी ऑफिस के पास प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी भागवत सिंह राजपूत ने कहा- हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में हम भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय के साथ सभी जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस मुख्यमंत्री ने बिजली, शिक्षा पानी को लेकर सबसे अच्छा काम किया। उन्हें झूठे केस में गिरफ्तार किया है। जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है उस मामले में एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, केजरीवाल जी पीएम मोदी की आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं। उनसे डरते नहीं हैं। इसलिए मोदी जी बौखलाए हुए हैं।


चुनाव में आप देगी कड़ी टक्कर
भोपाल में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. परमिंदर कौर ने कहा- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करके बीजेपी चुनी हुई सरकारों के मुख्यमंत्री को जेल में डाल रही है। विपक्ष के अकाउंट फ्रीज कर लोकतंत्र को खत्म करने की कवायद कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं, और भाजपा डरी हुई है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी बीजेपी को टक्कर दे रही है इसलिए हमारी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर भाजपा अपनी जीत सीकर करना चाहती है लेकिन उन्हें पता नहीं है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी खत्म होने वाली नहीं है। आने वाले चुनाव में और कड़ी टक्कर देगी।


सीएम मोहन यादव बोले- सीएम का जेल जाना दुर्भाग्यपूर्ण
इधर, मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- केजरीवाल को पद का मद है। मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया। अपने देश का इतिहास है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो वो सबसे पहले अपना इस्तीफा देता है। जब तक आरोप से बरी ना हो जाए, तब तक वो अपना दायित्व नहीं लेता।


जब उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का एक डायरी में झूठा नाम आया था, तब उन्होंने तुरंत सभी पदों से इस्तीफा दिया था। यहां तक कि सांसद पद तक से भी इस्तीफा दिया और कोर्ट को फेस किया। कोर्ट को फेस करने के बाद ही ये डिसाइड हुआ कि वो पार्टी का चुनाव लड़े और बाद में वो पदाधिकारी हुए। मैं मान कर चलता हूं कि लोकतंत्र में अगर किसी के ऊपर उंगली उठ रही है, और उसके ही पार्टी के ही दो-दो मंत्री इसी आरोप में जेल में बंद हैं। जिन्हें लगातार प्रयास करने के बाद भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट.. कहीं से जमानत नहीं मिली।


केजरीवाल को शराब कांड में गए 9 बार समन
सीएम मोहन यादव ने कहा- शराब कांड के मामले में जब केजरीवाल के पास 9 बार समन गए, वो हाईकोर्ट गए और जब हाई कोर्ट ने रिलीफ नहीं दी, तो ऐसे में स्वतः इस्तीफा देकर पहले अपने ऊपर लगे आरोप को फेस करते और बरी होने के बाद वो अपनी सरकार चलाते। मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया। पद का इतना मोह, लोभ केजरीवाल जी को शोभा नहीं देता। अरविंद केजरीवाल को पद का मद चढ़ रहा है। इससे उनको बाहर आना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE