BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 12:12 pm
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के बीच सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका, सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू बीजेपी में शामिल, भोपाल में सीएम ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, दो दिन पहले छोड़ी थी कांग्रेस, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। लोकसभा चुनाव के बीच सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सुरखी विधानसभा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया समेत अन्य मौजूद थे। पूर्व विधायक पारुल साहू ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में सुरखी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए तत्कालीन कांग्रेस के उम्मीदवार और वर्तमान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को 141 वोटों से हराया था। इसके बाद भी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विधायक रहते हुए उनका टिकट काट दिया था।


जिससे वह पार्टी से नाराज चल रही थी और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इसी बीच सुरखी विधानसभा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने पारुल साहू को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व विधायक पारुल साहू करीब 40 हजार वोटों से हराया था। जिसके बाद वर्ष 2023 में कांग्रेस ने उनको चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया। तभी से वे कांग्रेस से नाराज थी। पारुल साहू सागर की बंडा विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE